गिरफ्तारी से बचने छत से कूदा, पैर टूटने के बाद पुलिस पर लगाए आरोप

ग्वालियर। गिरफ्तारी से बचने के फेर में एक आरोपी छत से कूदकर घायल हो गया जिसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। उक्त घटना के बाद घायल युवक द्वारा गिजौर्रा थाना पुलिस पर मारपीट कर दोनों पैर तोड़े जाने का आरोप लगाया गया है।

गिजौर्रा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम भगेह निवासी आशु तिवारी ने बीते माह पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस द्वारा उसके खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया था। घटना के बाद से ही आशु फरार बना हुआ था, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आशु को डबरा क्षेत्र में

रामगढ़ पुल के पास देखा गया है। इस पर पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंची, तो वहां मौजूद आशु ने पुलिस को देखते ही एक मकान की छत से छलांग लगा दी। पैरों के बल जमीन पर गिरकर वह बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में एडमिट करवाया गया है। जहां आशु व उसके परिजनों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है, कि चार पुलिसकर्मियों ने उसे रामगढ़ पुल पर पकड़कर बुरी तरह से पीटा है, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए हैं। हालांक गिजौर्रा थाना प्रभारी सतीश यादव ने मारपीट की घटना को पूरी तरह से नकारते हुए छत से कूदने की वजह से आशु के पैरों में चोट लगना बताया है।

Next Post

उद्योग जगत जीएसटी में सुधार से गद-गद, कटौती का लाभ लोगों को देगा

Thu Sep 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों ने वस्तु एवं सेवा कर व्यवस्था में सुधार को आर्थिक वृद्धि बढ़ाने वाला और महंगाई कम करने वाला कदम बताया है और कहा है कि उद्योग जगत कर में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने को प्रतिबद्ध है। उनका […]

You May Like