
दमोह शहर के नशा से है दूरी, ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत विकासखंड दमोह की शासकीय माध्यमिक शाला लक्ष्मण कुटी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस विभाग एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में शक्ति फाउंडेशन एवं समग्र कल्याण समिति द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर जीवनभर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों ने नशा मुक्ति रैली निकालकर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया तथा सभी उपस्थितजनों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम में दमोह देहात थाना से प्रधान आरक्षक मुकेश, आरक्षक जितेंद्र पटेल, शक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश शक्ति पटेल, समाजसेवी सुरेश राठौड़, बृजेश सेन, शिक्षक उत्तम पटेल सहित विद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
