भोपाल मेट्रो: इंतजार खत्म 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन

भोपाल: मेट्रो यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। ऑरेंज लाइन पर सिग्नलिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके बाद मेट्रो का संचालन इसी माह से दोनों ट्रैक पर किया जा सकेगा, जिससे ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ेगी और यात्रियों का इंतजार काफी कम हो जाएगा।

फिलहाल मेट्रो सीमित संचालन के कारण करीब 75 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध हो रही है, लेकिन सिग्नलिंग सिस्टम शुरू होने के बाद यह अंतराल घटकर लगभग 15 से 20 मिनट रह जाएगा। इससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा।भोपाल मेट्रो का यह अपडेट राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Next Post

ईईपीसी इंडिया की मांग, एमएसएमई के लिए हो अलग रेटिंग प्रणाली

Wed Jun 3 , 2026
नयी दिल्ली, 03 जून (वार्ता) इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन की शीर्ष संस्था ईईपीसी इंडिया ने सरकार से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के लिए एक अलग रेटिंग प्रणाली विकसित करने की मांग की है, जो उनके आकार और संचालन की प्रकृति के अनुरूप हो। एमएसएमई मंत्रालय को लिखे एक पत्र […]

You May Like