सोयाबीन किसानों के लिए भावांतर में कल तक पंजीकरण,24 से खरीदी

बैरसिया: सरकार ने सोयाबीन किसानों के लिए भावांतर योजना की शुरुआत की है। किसान 17 अक्टूबर तक ई-उपार्जन पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीकरण करा सकते हैं। मंडी सचिव सुनील कुमार भालेकर ने बताया कि योजना के प्रचार के लिए पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स के साथ बैरसिया, गुनगा, रुनाहा, नजीराबाद, ललरिया, बवछिया, नायसमंद और सोहाया हाट बाजारों में एलॉटमेंट भी किया गया।

किसानों की सुविधा के लिए मंडी गेट पर चार काउंटर चालू किए गए हैं। 24 अक्टूबर से योजना में पंजीकृत किसानों की सोयाबीन एमएससी दर 5328 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदी जाएगी। कम दर मिलने पर अंतर राशि सीधे बैंक खाते में पहुंचेगी।योजना का लाभ पाने के लिए किसान को सोयाबीन एफए-क्वालिटी लाकर पंजीकृत होना, वाहन रजिस्ट्रेशन दर्ज कराना, वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करना और ऑनलाइन बैंक भुगतान कराना अनिवार्य है।

Next Post

महालक्ष्मी मंदिर में पांच दिन तक मनेगा दीपावली महोत्सव

Thu Oct 16 , 2025
मुरैना:अंबाह के थरा गांव स्थित राधा आश्रम स्थित माता महालक्ष्मी मंदिर में इस वर्ष दीपावली का पांच दिवसीय महोत्सव धनतेरस से भाई दूज तक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव का मुख्य आयोजन 20 अक्टूबर सोमवार को रखा गया है। इस दिन क्षेत्रभर से आने वाले श्रद्धालु माता […]

You May Like