
पेटलावद, दिल्ली में निर्वाचन आयोग से जवाब मांगने के लिए शांतिपूर्ण ढंग से जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी एवं इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ किए गए लाठीचार्ज एवं दुर्व्यवहार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ द्वारा लोकतंत्र के काले दिवस के विरोध में “वोट बचाओ, देश बचाओ” पैदल मार्च एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया
क्षेत्रीय विधायक डॉ विक्रांत भूरिया एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता के नेतृत्व में स्थानीय राजवाड़ा चौक पर कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओ के साथ बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज कर लोकतंत्र पर हमले के विरोध में काला दिवस मनाया व नारे बाजी करते हुए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया
तत्पश्चात पैदल मार्च कर राजवाड़ा से नगर पालिका कार्यालय परिसर पहुंचे जहां तीन दिनों से अपने वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारीयो मिले
इस अवसर पर विधायक डॉक्टर विक्रांत भूरिया ने कहा की भाजपा सरकार की कायराना हरकत को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी पुलिस को आगे कर चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करवाना यह भाजपा की ओछी मानसिकता को उजागर करता है कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रियंका गांधी ना कभी डरे हैं ना डरेंगे उनके साथ देश की जनता है कांग्रेस का प्रत्येक सिपाही उनके साथ है चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा एस आई आर रद्द व बुलेट पेपर से चुनाव की मांग के लिए विरोध प्रकट हमेशा करते रहेंगे
कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता ने कहा की देश के लोकतंत्र में सत्ता की जितनी अहम भूमिका होती है उससे कहीं अधिक विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होती है जब सत्ता में बैठे सत्ताधारी जनता के अहित में कार्य करते हैं तो देश की जनता विपक्ष पर भरोसा जताती है कि वह उनकी आवाज़ उठाएं भाजपा ने देश में वोट चोरी कर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है जो कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता कांग्रेस पार्टी देश की जनता की आवाज को हमेशा विरोध प्रदर्शन कर उठाती रहेगी
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौर कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल शंकर सिंह भूरिया जसवंत भाबर खूनसिह गुड़िया काना गुण्डीया महिला कांग्रेस अध्यक्ष गोरी कटारा श्वेता गंगा मोहनिया सि अध्यक्ष नर्वेश अमलियार कांग्रेस महासचिव हर्ष जैन रूप सिंह डामोर बबलू कटारा जहिर सैयद आयुष ओहरी वसीम सैयद पार्षद धूमा भाबर मालू डोडियार गोलू कुरैशी दीपू डोडियार रशीद कुरैशी सुनीता अलावा सायरा बानो रोहित हटीला सहित सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे
