एमजीएम कॉलेज के सामने बड़े नाले को ढंकने का कार्य शुरू

इटारसी। एमजीएम कॉलेज के सामने स्थित बड़े नाले को ढंकने के लिए नगर पालिका द्वारा शटरिंग लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस नाले को पूरी तरह ढकने की तैयारी की जा रही है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों का आवागमन सुरक्षित हो सकेगा। गौरतलब है कि शहर के खुले नालों में लगातार राहगीरों के गिरने की घटनाएं सामने आ रही थीं, जिससे नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई थी। बीते दिनों एमजीएम कॉलेज के सामने स्थित इसी नाले में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसके बाद से शहर भर के खुले नालों को ढकने की मांग जोर पकड़ रही थी। आंकड़ों के मुताबिक, शहर के अलग-अलग स्थानों पर खुले नालों में गिरने से अब तक करीब चार लोगों की जान जा चुकी है। इन हादसों को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका ने नाले को ढंकने की कार्रवाई शुरू की है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

 

Next Post

दिग्विजय की यात्रा ने फिर किया उत्तर प्रदेश में प्रवेश

Sat Nov 28 , 2026
  विशेष संवाददाता भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा शुक्रवार को अपने 34वें दिन ओरछा से होते हुए एक बार फिर उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गई। 20 अक्टूबर को उज्जैन से शुरू हुई […]

You May Like