20 हजार के इनामी आर्किटेक्ट को STF ने देहरादून से किया गिरफ्तार

रीवा:मध्य प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नशीली कफ सिरप की अवैध सप्लाई के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी अभिषेक निगम को उत्तराखंड के देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। मूल रूप से रीवा के कटरा तलैया का रहने वाला अभिषेक निगम पिछले चार महीने से फरार चल रहा था। आरोपी लंबे समय से वहां छिपकर रह रहा था।जांच में सामने आया है कि अभिषेक निगम ने मध्यप्रदेश के विंध्य क्षेत्र में नशीली कफ सिरप की सप्लाई के लिए बड़ी चेन तैयार की थी। मई 2026 में STF ने भोपाल के गांधीनगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ रुपये कीमत की 74 हजार नशीली कफ सिरप जब्त की थी। जब्त सिरप में मुख्य रूप से ‘KUFF OFF’ और ‘ONREX’ ब्रांड शामिल थे। जांच में सामने आया कि आरोपी ने मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र (रीवा, सतना, सीधी मऊगंज, शहडोल) सागर और आसपास के जिलों में नशीली कफ सिरप की सप्लाई के लिए एक बड़ी चेन तैयार की थी। वह दिल्ली से सिरप मंगवाकर, बोतलों के बैच नंबर खुरचकर उनकी अवैध री-पैकिंग करता था। जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

Next Post

सिरोल रोड पर नाले में गिरा ई-रिक्शा, 3 लोग घायल

Tue Oct 13 , 2026
ग्वालियर। सिरोल रोड पर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। हादसे में ई-रिक्शा में सवार तीन लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सवारियों को बाहर निकालने में मदद की। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई Facebook Share […]

You May Like