रीवा:रेलवे के आधुनिकीकरण और विस्तार कार्यों के तहत आज रीवा–सतना रेलखंड में तुर्की से बगहाई स्टेशन के बीच तैयार की जा रही डबल लाइन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) गुरु प्रकाश ने सुरक्षा मानकों का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम कमल कुमार तलरेजा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच करते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा पहलुओं का मूल्यांकन किया।
बताया जा रहा है कि इस डबल लाइन के शुरू होने से रीवा–सतना रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही में गति और अधिक सुगम हो जाएगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
