14 बदमाश, 15 फायर आर्म्स, 18 कारतूत पकड़ाए

जबलपुर।  क्राइम ब्रांच समेत नौ थानों की पुलिस ने 14 बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं जिनके कब्जे से 15 फायर आम्र्स, 18 कारतूस जप्त किये गये है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी ने बताया कि ओमती पुलिस ने अनीश उर्फ चीनू सोनकर 20 वर्ष निवासी रसोई बार के पीछे सिंधी मोहल्ला ओमती, जयदीप सोनकर उर्फ मटरू 18 वर्ष निवासी सामुदायिक भवन के पास भरतीपुर  को पकड़ा। एक पिस्टल एवं चार कारतूस जब्त किए गये।                       गोराबाजार पुलिस ने कृष्णा उर्फ मिक्की यादव 20 वर्ष निवासी बिलहरी बताया से एक पिस्टल एक कारतूस जब्त किया। बरेला पुलिस ने  तारा यादव 29 वर्ष निवासी खेरमाई मंदिर के पास शिवपुरी कजरवारा को एक पिस्टल एवं एक कारतूस के साथ दबोचा। बेलखेड़ा पुलिस ने  नीलेश लोधी 24 वर्ष निवासी ग्राम रजोला बेलखेडा से एक रिवाल्वर जप्त की। गढ़ा पुलिस ने  तुषार सोनी उर्फ गुल्लू 22 वर्ष निवासी देवताल को एक पिस्टल, दो कारतूस के साथ दबोचा। हनुमानताल पुलिस ने वंश सोनकर 22 वर्ष निवासी भरतीपुर ओमती को एक पिस्टल, एक कारतूस, नीरज उर्फ बाबा 35 वर्ष निवासी भरतीपुर को दो पिस्टल, दो कारतूूस, गौतम सोनकर 23 वर्ष निवासी बड़ी ओमती को एक पिस्टल, एक कारतूस के साथ पकड़ा। इसी प्रकार गोसलपुर पुलिस ने मनसिंह राजपूत 21 वर्ष निवासी ग्राम आलगौड़ा को एक पिस्टल, एक कारतूस, रांझी पुलिस ने  जितेन्द्र पटैल 23 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया पोस्ट सकरा थाना पाटन से एक पिस्टल, एक कारतूस, सुमित दाहिया 22 वर्ष निवासी घमापुर से एक पिस्टल, एक कारतूस, कृष्णा कुमार हासवानी उर्फ बाबू 24 वर्ष निवासी सिंधी गुरूद्वारा लालमाटी से दो पिस्टल, दो कारतूस पकड़े।  सिविल लाइन पुलिस ने अनुज सेन 20 वर्ष निवासी भोलानगर से एक पिस्टल, एक कारतूस जब्त किया।

Next Post

पांच सौ से अधिक आबादी के गांव, ग्राम सडक़ों से जुड़ेंगे

Mon Jan 13 , 2025
नीमच। कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना चतुर्थ चरण अंतर्गत जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार 500 से अधिक आबादी के ग्रामों, बसाहटों, मजरों, टोलों, को बारहमासी सडक़ द्वारा एकल संपर्कता प्रदान करने […]

You May Like

Play sound