भरत भूषण तिवारी की स्मृति में लहार में निकाला गया विशाल कैंडल मार्च

भिण्ड: लहार नगर में भरत भूषण तिवारी की स्मृति में विशाल कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च स्थानीय लोहिया चौक से प्रारंभ होकर अशोक स्तम्भ कचहरी तक निकाला गया। कैंडल मार्च का नेतृत्व प्रख्यात समाजसेवी गुलाब सिंह राजावत ने किया। मार्च के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां थामे सैकड़ों नागरिकों ने मौन रहकर मार्च में हिस्सा लिया और भरत भूषण तिवारी को याद किया।

इस मार्च में लहार क्षेत्र के नागरिक, युवा, बुजुर्ग और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि एकजुट होकर शामिल हुए। कचहरी प्रांगण में स्थित अशोक स्तम्भ पहुंचकर मार्च एक श्रद्धांजलि सभा में परिवर्तित हो गया, जहां दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।नेतृत्वकर्ता गुलाब सिंह ने इस मौके पर कहा कि भरत भूषण तिवारी का योगदान क्षेत्र के लिए अविस्मरणीय है। इस मार्च में उमड़ी जनता की भीड़ यह साबित करती है कि वे हर दिल में बसते थे।

Next Post

लापरवाही बर्दाश्त नहीं: नवांतुक सीएमएचओ ने किया डबरा सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

Thu Jun 25 , 2026
ग्वालियर: स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से नवांतुक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मेघसिंह सागर अचानक सिविल अस्पताल पहुंचे। यहाँ उन्होंने पूरे अस्पताल परिसर का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई तरह की अव्यवस्थाएं सामने आईं, जिस […]

You May Like