30 अक्टूबर को होगा विराट छप्पन भोग

इटारसी। जिले के सबसे विराट छप्पन भोग प्रसंग का आयोजन श्री द्वारकाधीश मंदिर इटारसी में इस बार आंवला नवमी पर 30 अक्टूबर,गुरुवार को होगा। जिसकी तैयारियां आज से प्रारंभ भी हो गई हैं। ज्ञात रहे कि यह पारंपरिक भव्य प्रसंग, मंदिर से जुड़े करीब 100 भक्तों की पद विहीन छप्पन भोग समिति हर साल करती है। जिसमें हर वर्ष करीब दस हजार श्रद्धालु ठाकुर जी को समर्पित छप्पन भोग की भोजन प्रसादी अनुशासन के साथ कतार बद्ध हो ग्रहण करते हैं। समिति ने जिले व नगर के सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित करते हुए छप्पन भोग प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का निवेदन किया है। शाम 6 बजे से गिरिराज जी के दर्शन,छप्पन भोग दर्शन शाम 7.15 बजे से और प्रसादी वितरण रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होगा।

Next Post

मार्शल आर्ट कोच रोहिणी कलम ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में पसरा मातम

Sun Oct 26 , 2025
देवास। शहर के अर्जुन नगर राधागंज क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय रोहिणी पिता महेश कलम ने रविवार को अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार, रोहिणी आष्टा में […]

You May Like