एएचटीयू ने नवी मुंबई में देहव्यापार से छह महिलाओं को बचाया

मुंबई, (वार्ता) महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस की मानव तस्करी विरोधी इकाई (एएचटीयू) ने शहर के एक स्पा पर छापा मारकर देहव्यापार गिरोह से छह महिलाओं को बचाया और उसके मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आज बताया कि पुलिस की एएचटीयू इकाई ने वाशी के जुहूगांव के सेक्टर 11 में अर्पणा सैलून एंड स्पा में गलत काम होने की जानकारी पर कार्रवाई करते हुए वहां से छह महिलाओं को बचाया और सभी को आश्रय गृह भेज दिया गया।

अभियान के दौरान पुलिस को छह महिलाएं मिलीं जिन्होंने बताया कि उन्हें मसाज सर्विस देने की आड़ में देहव्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा था।

पुलिस ने स्पा की मैनेजर असीमा रॉबिन घोष (34) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका पार्टनर नूर आलम शेख अभी भी फरार है।

पुलिस के मुताबिक स्पा में हर ग्राहक से 6,000 रुपये वसूल किए जा रहे थे और महिलाओं को देहव्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा था।

पुलिस ने महिलाओं के बयानों के आधार पर घोष और शेख के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

Next Post

निगमायुक्त को हाईकोर्ट में हाजिर होने के निर्देश

Wed Dec 3 , 2025
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने नियमितिकरण से जुड़े एक मामले में पूर्व आदेश का पालन नहीं करने और अवमानना में जवाब पेश न करने को गंभीरता से लिया। जस्टिस डीडी बंसल की एकलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई पर नगर निगम आयुक्त को व्यक्तिगत तौर पर हाजिर होकर स्पष्टीकरण देने के […]

You May Like