नेपाल बाढ़ का 11वां दिन : चीनी नागरिक समेत दो लोग जिंदा बचाये गये, 900 से अधिक अब भी लापता

काठमांडू, 05 सितंबर (वार्ता) नेपाल में भोटेकोशी नदी में आयी भीषण बाढ़ के 11वें दिन शनिवार को बचाव दलों ने दो और लोगों को बचा लिया। नेपाल सेना, दक्षिण कोरिया के आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने बेहद कठिन परिस्थितियों में अभियान चलाते हुए अपर त्रिशूली-1 परियोजना की जलमग्न सुरंग और बेत्रावती में ढह गये एक मकान के मलबे से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। बाढ़ की चपेट में आयी 11 जलविद्युत परियोजनाओं से कर्मचारियों समेत अब भी 942 लोग हालांकि लापता हैं।

शनिवार को चलाये गये बचाव अभियान के दौरान पहली सफलता अपर त्रिशूली-1 (216 मेगावाट) परियोजना में मिली, जहां की ऑडिट-4 सुरंग से एक चीनी नागरिक को जिंदा बाहर निकाला गया। इस जटिल और जोखिम भरे अभियान को नेपाल सेना और दक्षिण कोरिया से आयी विशेषज्ञ आपदा टीमों ने अंजाम दिया। वहीं, दूसरी कामयाबी नुवाकोट जिले के विदुर नगरपालिका (बेत्रावती) में मिली, जहां सब-इंस्पेक्टर सुमन कुमार बीके के नेतृत्व में नौ सदस्यीय टीम ने ढहे चार मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल के मलबे में दबी 64 वर्षीया महिला चंडिका श्रेष्ठ को सकुशल बाहर निकाला।

.....

Next Post

चार साल से फरार शराब तस्कर गिरफ्तार, बैकुंठपुर पुलिस को मिली सफलता

Sat Sep 5 , 2026
रीवा, बैकुंठपुर थाना पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुंजबिहारी माझी निवासी हिनौती, थाना कोलगवां, जिला सतना के रूप में हुई है। थाना प्रभारी श्रृंगेश राजपूत ने बताया कि चार साल पहले मुखबिर की सूचना पर आरोपी मनगवां की […]

You May Like