इंदौर: इंदौर उज्जैन रोड पर तेज गति व लापरवाही से चलाए जा रहे आयशर वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के अनुसार ग्राम तराना (सांवेर) निवासी मलखान सिंह राठौर (43) ने शिकायत में बताया कि गोल्डन रिसोर्ट के सामने आयशर वाहन नम्बर डीएल 1जीसी 5308 के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाते हुए सोहन सिंह पंवार की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी हादसे में सोहन सिंह पंवार और उनकी पत्नी सीमा बाई गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों को इलाज के लिए अरविंदो अस्पताल इंदौर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सोहन सिंह पंवार की मृत्यु हो गई पुलिस ने आयशर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
