सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर

जबलपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत भाजपा जबलपुर महानगर की चारों विधानसभाओं में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। पश्चिम विधानसभा में 730, उत्तर में 400, केंट में 350 और पूर्व विधानसभा में 257 नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर सहित अन्य जांचें कीं तथा जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श, निशुल्क दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए। इस दौरान सांसद आशीष दुबे, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा कि जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम प्रभारी संदीप जैन सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिविरों के आयोजन में सहयोग किया।

Next Post

नियंत्रण का पाठ पढ़ाया, घंटेभर बाद फंदे पर झूला

Sat Oct 3 , 2026
इंदौर. नियंत्रण बहुत जरूरी है, अगर आमदनी कम हो तो खर्चों पर और आमदनी ज्यादा हो तो शब्दों पर… सोशल मीडिया पर यह स्टेटस डालने के करीब एक घंटे बाद अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर ई-सेक्टर में ट्रांसपोर्ट कर्मचारी अर्पित चौहान ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. […]

You May Like