सिंगरौली। रविवार की सुबह बैढ़न सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में कोहरे का असर देखने को मिला। सुबह करीब 8 बजे तक हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि दृश्यता इतनी कमजोर नहीं थी कि आवागमन में कोई बड़ी परेशानी हो, लेकिन मौसम में आए बदलाव के साथ कोहरे ने दस्तक दे दी है। बैढ़न नगर के अलावा आसपास के गांवों में भी सुबह के समय धुंध का प्रभाव दिखाई दिया। वहीं चितरंगी तहसील क्षेत्र में सोन नदी के तटीय इलाकों में पिछले सात दिनों से लगातार सुबह कोहरा छाने का सिलसिला बना हुआ है। बारिश थमने के बाद मौसम में आए बदलाव के बीच सुबह और शाम ठंडक का एहसास भी बढ़ने लगा है। कोहरे की दस्तक से अब मौसम में धीरे-धीरे सर्दी का असर बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं।
Next Post
निर्माणाधीन सीधी-सिंगरौली हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, जोगनी पुल के पास पलटा कोयले से लोड हाईवा
Sun Nov 8 , 2026
सिंगरौली/देवसर निर्माणाधीन सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार देर रात करीब 11 बजे देवसर क्षेत्र के जोगनी पुल के पास कोयले से लोड एक भारी वाहन हाईवा क्रमांक MP66 H2711 अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के वक्त हाईवा में चालक के […]

You May Like
-
1 year ago
फोरेस्ट गार्ड को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा