फोरेस्ट गार्ड को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

ग्वालियर। गुरूवार को लोकायुक्त पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। लोकायुक्त पुलिस ने फोरेस्ट गार्ड को हीरापुर पुरैनी मार्ग तिराहे के पास से 5 हजार की घूस लेते पकड़ा है। फोरेस्ट गार्ड पत्थर से भरी ट्राली निकालने के एवज में रिश्वत की राशि ले रहा था।

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक निरंजनलाल शर्मा ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस ने पिछोर जिला शिवपुरी जिले के पिछोर की पिपरो तहसील की वन चैकी राजापुर वीट के फॉरेस्ट गार्ड ध्रुव सिंह तोमर पुत्र द्वारिका सिंह तोमर को पांच हजार की घूस लेते हीरापुर पुरैनी मार्ग तिराहे के पास से पकड़ा है। लोकायुक्त पुलिस में रुपेपुर तहसील पिछोर जिला शिवपुरी निवासी बलवीर पुत्र कन्हैया लाल लोधी उम्र 30 साल ने शिकायत की थी कि वीट पिपरो से पत्थर से भरी ट्राली निकालने के एवज में फोरेस्ट गार्ड ध्रुव सिंह तोमर पांच हजार की रिश्वत मांग रहा है। इस शिकायत का पुलिस अधीक्षक ने सत्यापन कराने के बाद कार्रवाई के लिये निर्देशित किया। जिसके बाद योजनानुसार गुरूवार को जैसे ही बलवीर ने रिश्वत की राशि पांच हजार रूपये फोरेस्ट गार्ड ध्रुव सिंह को हीरापुर पुरैनी मार्ग तिराहे के पास दी तो वैसे ही पहले से अलर्ट लोकायुक्त पुलिस ने उसे पकड़ लिया। ट्रेप टीम में उप पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह, निरीक्षक अंजली शर्मा, निरीक्षक कामता प्रसाद बैन, प्रधान आरक्षक नेतराम राजौरिया, प्रधान आरक्षक जसवंत शर्मा, प्रधान आरक्षक देवेंद्र पवैया, प्रधान आरक्षक मनोज कुशवाहा, प्रधान आरक्षक संजय शुक्ला, आरक्षक अंकेश शर्मा, आरक्षक हेमंत शर्मा, आरक्षक चालक विशंभर सिंह भदौरिया शामिल थे।

Next Post

दो आरोपियों से 134 लीटर देशी शराब जप्त

Thu Sep 25 , 2025
नरसिंहपुर। पुलिस के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत करेली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों से 134 लीटर कच्ची महुआ की शराब जप्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपी बबलू और दीपेश उर्फ दीपू […]

You May Like