
नरसिंहपुर। पुलिस के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत करेली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों से 134 लीटर कच्ची महुआ की शराब जप्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपी बबलू और दीपेश उर्फ दीपू पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए लोगों से अपील की है कि अगर आपके आसपास अवैध मादक पदार्थों से संबंधित कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल अपने नजदीकी थाना में सूचना दें।
