हत्या का खुलासा न होने पर भड़की भीम आर्मी, परिजनों के साथ छत्रसाल चौराहे पर लगाया जाम

छतरपुर। बिजावर थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव में 70 वर्षीय घमंडी अहिरवार की हत्या का खुलासा न होने पर मंगलवार को परिजनों और भीम आर्मी के सदस्यों ने शहर के छत्रसाल चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

बताया गया कि यह घटना शनिवार-रविवार की देर रात की है, जब घमंडी अहिरवार की खेत पर बनी झोपड़ी में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए एफएसएल और साइबर टीमों की मदद से जांच शुरू की थी।

मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वालों के लिए ₹10,000 के इनाम की घोषणा की है।
बिजावर एसडीओपी अजय राठौरिया ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया गया है और मामले की जांच तेजी से जारी है।

Next Post

सेठ हीराचंद नेमचंद ट्रस्ट की संपत्ति विक्रय पर सौंपा ज्ञापन

Wed Oct 29 , 2025
भोपाल। सेठ हीराचंद नेमचंद स्मारक ट्रस्ट, पुणे की संपत्ति के अवैध विक्रय के विरोध में दिगंबर जैन महासभा और राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ ने संयुक्त रूप से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। महासभा अध्यक्ष संजय जैन मुंगावली और संघ प्रमुख राकेश गोहिल ने बताया कि ट्रस्ट के विश्वस्त मंडल ने […]

You May Like