वन विभाग की गस्ती टीम देखकर भागने लगे पशु तस्कर

 

लकड़ी का अवैध परिवहन रोकने खड़ी थी वन विभाग की गस्ती टीम

 

शहडोल। वन संरक्षक अजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और डीएफओ श्रद्धा पन्द्रे के मार्गदर्शन में लकड़ी के अवैध परिवहन को पकड़ने वन परिक्षेत्राधिकारी जैतपुर द्वारा स्टॉफ की दो टीम बनाकर गश्ती कराई जा रही थी। इसी दौरान पिकअप वाहन खाम्हीडोल की तरफ से आते दिखे। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो एक वाहन चालक ने रेंजर की गाड़ी पर ठोकर मारी और सभी वाहन भाग निकले। सूचना पर दूसरी टीम द्वारा भठिया में सभी वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया, जिससे मुड़कर वे सभी वापस भागने लगे। पीछाकर 3 वाहनों को पकड़ लिया गया। 2 वाहन चालक फरार हो गए जिसमें से एक ने सड़क किनारे खड़ी बीटगार्ड की मोटर साइकिल को ठोकर मारते हुए खेत तक घसीटा और वाहन लेकर भाग गया। अन्य दो वाहन भी फरार हो गए। पकड़े गये वाहनों में 18 पशु लोड पाए गए। प्रत्येक पिकअप वाहन में 6 नग मवेशी लोड थे। वाहनों को जब्त कर पुलिस को सूचना दी गई एवं वाहन को पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Next Post

पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली मेट्रो फेज-4 के निर्माण कार्य का लिया जायजा

Wed Mar 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 मार्च (वार्ता) परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा मेट्रो फेज-4 के निर्माण कार्य में हुई प्रगति की समीक्षा की। दिल्ली सरकार की विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में डीएमआरसी और दिल्ली के परिवहन विभाग के […]

You May Like