सर्व ब्राह्मण समाज के सुदामा कोष से अभिषेक भार्गव के लिए सहयोग राशि जारी

शिवपुरी। सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी ने दिल्ली में मौत से लड रहे शिवपुरी के खुडा निवासी करूणेश शर्मा के पुत्र अभिषेक भार्गव के इलाज के लिए राहत राशि जारी की है। सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी ने एक सुदामा कोष की स्थापना की है। इस कोष से आवश्यक और जरूरतमंद की मदद की जाती है। सुदामा कोष से जारी राशि एक पिता को अपने बेटे के इलाज के लिए मदद करेगी।

सुदामा कोष स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों द्वारा पिता पंडित करुणेश शर्मा भार्गव की मार्मिक अपील को संज्ञान में लिया गया। उनके पुत्र अभिषेक भार्गव के एक बर्ष पूर्व से किडनी की गंभीरता रोग से जूझने और गहन उपचार, लगातार हो रही डायलिसिस दौरान आए कार्डियक अरेस्ट के अटैक फलस्वरूप कौमा की निर्मित स्थिति में नोएडा दिल्ली के यथार्थ हॉस्पिटल में चल रहे गहन उपचार हेतु मदद की गई अपील पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल 21 हजार रुपए राशि सहयोग राशि भेजने की अनुशंसा की गई।

इस अनुक्रम में उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा कूड़ा , कोषाध्यक्ष पंडित श्री द्वारिका पाराशर ने बताया कि ,सुदामा कोष में तत्कालीन फंड की व्यवस्था हेतु स्व प्रेरित होकर कार्यकारिणी के प्रदेश संयोजक पंडित रामजी व्यास,संरक्षक पंडित राजेंद्र दुबे खजुरी, डॉ सुखदेव गौतम, उपाध्यक्ष गण अशोक शर्मा कूड़ा, गोपाल त्रिवेदी, राजेंद्र शर्मा द्वारा आनन फानन में सुदामा कोष कोर समिति द्वारा अनुशंसित सहयोग राशि 21 हजार रुपए की राशि भरत शर्मा जिलाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी द्वारा पिता पंडित करुणेश भार्गव को फोन पे द्वारा प्रदाय की गई।

Next Post

अस्पताल परिसर में जगह-जगह बिखरी पड़ी है गंदगी

Wed Aug 13 , 2025
( मुकेश कौशिक )खुरई। नगर को स्वच्छ बनाने में नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी प्रतिदिन मेहनत कर रहे हैं, लेकिन शासकीय अस्पताल के भीतर और बाहर गंदगी का अंबार साफ दिखाई देता है। इलाज के लिए आने वाले मरीज अस्वच्छ माहौल के कारण स्वस्थ नहीं हो पा रहे हैं। वार्डों से निकलने […]

You May Like