तराई क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह काट ले गया सैकड़ो पोल की तार

रीवा: जिले के तराई क्षेत्र में तार काटने वाला अन्र्तराज्यीय गिरोह पिछले चार माह से सक्रिय है. इस दौरान 33 एवं 11 केवी की तार लगभग 150 पोल की काटी गई. पिछले चार महीने से बिजली विभाग के साथ ग्रामीण भी परेशान है.जनेह थाना अन्तर्गत ग्राम गोद खुर्द (मौलहा) में ग्रामीणों की मदद से तीन संदिग्ध चोरों को विद्युत विभाग ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया. जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर दो भाग खड़े हुए. गिरोह में 15 की संख्या में सदस्य है. साथ ही आटो में लोड़ तार भी जप्त की गई है. गौरतलब है कि आरडीएसएस योजना के तहत जिले में फीडर सेपरेशन का काम अशोका इन्फ्रा कम्पनी कर रही है.

अन्र्तराज्यीय गिरोह ने अशोका कम्पनी के द्वारा लगाये गये तार के साथ विद्युत विभाग की तार को भी निशाना बनाया. लगभग 150 पोलों की तार काटी गई. पिछले चार माह से विभाग के साथ कम्पनी के अधिकारी परेशान है. कम्पनी जैसे ही 11 एवं 33 हजार की लाइन खड़ा करती, उसके बाद चोर गिरोह तार को काट लेता. इसके साथ ही विद्युत विभाग के भी कई पोल की तार काटी गई. अन्र्तराज्यीय चोर गिरोह पिछले चार माह से नाक में दम किये हुए था.

शुक्रवार की देर रात जनेह थाना क्षेत्र के ग्राम गोद खुर्द (मौलहा) में रात को बिजली का तार चोरी करते हुए तीन संदिग्ध चोरों को ग्रामीणों और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और दो भाग निकले. बताया गया कि आरोपी चोरी किए गए बिजली के तार को ऑटो में लोड कर ले जाने की तैयारी में थे, तभी ग्रामीणों को उन पर संदेह हुआ. ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचित किया और घेराबंदी कर तीन आरोपियों को ऑटो सहित पकड़ लिया और इसकी सूचना जनेह पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना जनेह ले गई. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि वे किसी संगठित चोरी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं. स्थानीय कुछ लोगो के साथ यूपी के रैपुरा के भी आरोपी है जो रीवा में वारदात को अंजाम दे रहे थे. रीवा की सीमा से दो किलो मीटर दूरी पर आरोपियों का गांव है जहा वारदात को अंजाम देकर अपने गांव भाग जाते थे. स्थानीय जो चोर है वह रैकी कर मदद करते थे.
चार क्षेत्रो में सक्रिय रहा गिरोह
बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह मुख्य रूप से जवा, पनवार, जनेह एवं डभौरा क्षेत्र में सबसे ज्यादा सक्रिय रहा. जहा गर्मी के महीने में तार काटी गई. वही बरसात में भी गिरोह लगातार विद्युत तार काट रहा था. सबसे ज्यादा इसी क्षेत्र में विद्युत तार चोरी होने की वारदात हुई है.
चार माह से काटी जा रही तार: कार्यपालन यंत्री
त्योंथर डिवीजन के कार्यपालन यंत्री आशीश बैन ने जानकारी देते हुए बताया कि चार माह के अंदर जवा, पनवार, डभौरा, जनेह में 100 से 150 पोल के बीच विद्युत तार चोरी की गई है. कई माह से गिरोह सक्रिय है तार चोरी के कारण विभाग को बहुत दिक्कत हो रही है, साथ ही विद्युत सप्लाई भी प्रभावित होती है. जहा भी तार चोरी गया वहा विभाग द्वारा पुन: तार खींच कर सप्लाई बहाल की गई. श्री बैन ने स्थानीय ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सबके सहयोग से ऐसे गिरोह को पकड़ा जा सकता है.

Next Post

मानसून के दौरान केरल में वायरल बुखार, डेंगू और जलजनित बीमारियों के मामलों में बढ़ोतरी

Sun Jul 19 , 2026
तिरुवनंतपुरम, 19 जुलाई (वार्ता) मानसून शुरू होने के बाद केरल में वायरल बुखार, मच्छरजनित और जलजनित बीमारियों के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गयी है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में वायरल बुखार के मामलों में 19 प्रतिशत, डेंगू के […]

You May Like