कराची में गोलियों की गूंज और धमाके से मचा हड़कंप, फायरिंग में चार लोगों की मौत

कराची। पाकिस्तान के कराची शहर में शनिवार शाम अचानक हुई भारी गोलीबारी और तेज धमाके ने लोगों में दहशत फैला दी। घटना गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में यूनिवर्सिटी रोड स्थित मेटियोरोलॉजिकल चौरंगी के पास की बताई जा रही है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले इलाके में एक जोरदार विस्फोट की आवाज सुनाई दी और इसके तुरंत बाद अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई। इस घटना में शुरुआती जानकारी के मुताबिक कम से कम चार लोगों की मौत होने की बात सामने आई है।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सुरक्षा कारणों से पूरे इलाके को खाली करा दिया गया है और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। मौके से कई एंबुलेंस को रवाना होते देखा गया, जिससे घायलों और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है।

 

Next Post

गुलमर्ग के पास पुराना बम फटने से एक व्यक्ति की मौत

Sun Jun 28 , 2026
श्रीनगर, (वार्ता) उत्तरी कश्मीर में बारामूला ज़िले के ऊपरी इलाकों में शनिवार को एक पुराने बम के फट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना आज दोपहर करीब तीन बजे मिली, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाकर्मी दूर-दराज़ […]

You May Like