समस्याओं का निराकरण नहीं किया तो संबंधित के खिलाफ होगी कार्रवाईः महापौर

ग्वालियर। महापौर लोकमंत्रणा के दौरान आने वाले हितग्राहियों की समस्याओं का शत प्रतिशत निराकरण हो इसके लिए संबंधित अधिकारी त्वरित कार्यवाही करें। लोकमंत्रणा में आने वाली शिकायतों का निराकरण नहीं होने पर संबंधित जबाबदार होगा और उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। यह निर्देश महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने गुरूवार को महापौर लोकमंत्रणा में संबंधित अधिकारियों को दिए।

महापौर लोकमंत्रणा में वार्ड 29 राजीव आवास के निवासीगण ने महापौर डॉ. सिकरवार को आवेदन देते हुए बताया कि महलगांव पहाड़ी पर बने राजीव आवास में निवासीगणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड रहा है। महापौर डॉ. सिकरवार ने उक्त समस्या को सुनकर संबंधित सम्पदा अधिकारी आवास योजना को शीघ्र व उचित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही वार्ड 19 कवि नगर निवासी उपेन्द्र सिंह भदौरिया ने अपनी समस्या महापौर डॉ. सिकरवार को बताते हुए कहा कि कॉलोनी में सीवर तथा बरसात के पानी की निकासी नहीं होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है। जिस पर सुनवाई करते हुए महापौर डॉ. सिकरवार ने संबंधित उपायुक्त पीएचई को उचित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। महापौर ने लोकमंत्रणा में अनेक आवेदनों को सुनकर उनके तत्काल निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

Next Post

ईरान ने इजरायल पर दागीे बैलिस्टिक मिसाइलें

Thu Jun 19 , 2025
तेल अवीव, 19 जून (वार्ता) ईरान ने गुरुवार तड़के इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमले किये, जिसमें बीर शीबा स्थित प्रमुख सोरोका अस्पताल और इसके मध्य क्षेत्र के सात प्रमुख स्थानों को नुकसान पहुंचा। ईरान ने तड़के करीब 30 बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल पर दागीं। इन हमलों में एक मिसाइल इजरायल […]

You May Like

मनोरंजन