
मुलताई। थाना क्षेत्र के आदिवासी अंचल में एक आरोपी द्वारा 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है, पीड़िता की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर जब बारिश हो रही थी,उस समय आरोपी चिक्कू उर्फ विजय वाडिवा (23) ने बच्ची को कुरकुरे दिलाने का लालच देकर अपने घर ले गया और वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची जब अपने घर पहुंची, तो परिजनों ने उससे पूछताछ की। पूछताछ में बालिका ने पूरी घटना का खुलासा किया। जिसकी रिपोर्ट थाने में करने पर पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने घटना को स्वीकार किया है । पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
