राशिफल-पंचांग : 28 अक्टूबर 2025

पंचांग 28 अक्टूबर 2025:-

रा.मि. 06 संवत् 2082 कार्तिक शुक्ल सप्तमीं भौमवासरे रातअंत 4/29, पूर्वाषाढ़ नक्षत्रे दिन 12/37, धृति योगे रातअंत 5/34, गर करणे सू.उ. 6/25, सू.अ. 5/35, चन्द्रचार धनु शाम 6/55 से मकर, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.

——————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 28 अक्टूबर 2025
वर्ष के प्रारंभ में वाहन का सुख मिलेगा, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी, वर्ष के मध्य में दिनचर्या में व्यवधान आयेगा, पारिवारिक समस्या में व्यस्तता रहेगी, अधिकारी के कोप का सामना करना होगा, मन व्यथित रहेगा, वर्ष के अन्त में धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी, संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, स्थिति सुधरेगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को दिनचर्या में व्यवधान आयेगा, मन व्यथित रहेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख मिलेगा, कक्र्र राशि के व्यक्तियों को धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी, संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों का मन परेशान रह सकता है, अधिकारी से मतभेद बढ़ेंगे, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को व्यवसायिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को शिक्षा आदि में लाभ होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी.

——————————————————-

आज का भविष्य- मंगलवार 28 अक्टूबर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, चतुर, भावुक, कल्पनाप्रिय, व्यवहार का कुशल होगा, इसकी शिक्षा अच्छी रहेगी, लेखन, अध्ययन, संगीत, काव्य में रूचि रहेगी, ये अच्छे विचारक एवं कलाकार होते हैं, समाज सेवा में इनकी अधिक रूचि रहेगी, राजनैतिक होगा.

——————————————————-

मेष- व्यापार से संबंधित कार्यो में सफलता का योग है, वाणी पर संयम रखें, नौकरी में परिश्रम अधिक करना पड़ेेगा, मित्र वर्ग मदद करेंगे.

वृषभ- आकस्मिक धन लाभ होगा, परिचय क्षेत्र का विकास होगा, साहस पराक्रम बढ़ेगा, अतिथि आगमन का योग है, व्यय की अधिकता रहेगी.

मिथुन- तीखी बातों से अपनों को नाराज कर सकते हैं, कानूनी मामलों में धैर्य से काम लें, भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा, आत्म विश्वास मनोबल बना रहेगा.

कर्क- सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर खुशी मिलेगी, संबंधों में मधुरता एवं प्रेम बढ़ेगा, आलस्य को त्यागें, कार्यो मेंबाधा उत्पन्न हो सकती है.

सिंह- विपरीत माहौल में खुद के लिये अनुकूलता बना लेंगे, कार्यक्षेत्र की उलझनें दूर होगी, पारिवारिक सुख एवं समृद्धि रहेगी, व्यापार व्यवसाय लाभदायक रहेगा.

कन्या- बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, केरियर को लेकर दूर की यात्रा होगी, शुभ कार्यो में लाभदायक सफलता प्राप्त होगी, मनोकांक्षा की पूर्ति होगी.

तुला- धीमी गति से चल रही योजनाओं में नुकसान होगा, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, रोगी की चिन्ता होगी, विशिष्टजनों का सहयोग रहेगा.

वृश्चिक- धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी, कारोबारी दूर दराज की यात्रा हो सकती है, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, मित्रता उपयोगी रहेगी.

धनु- लाभ में संतोष मिलेगा, पुराने रूके कार्यो में सफलता के योग है आत्म विश्वास बढ़ेगा, धैर्य एवं साहस से कार्य बनेगा, परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है.

मकर- मन की बात मित्रों से कह दें, इससे तनावकम होगा, पारिवारिक यात्रा संभव है,किया गया प्रयास सफल होगा, मित्रता लाभकारी रहेगी.

कुम्भ- तनाव में फैसला लेना मुश्किल होगा, व्यर्थ के कार्य परेशान कर सकते हैं, मनोरंजन, उत्सव एवं भ्रमण के अवसर मिलेंगे. पुराना पैसा मिलने का योग है.

मीन- धार्मिक आयोजन में शामिल होकर खुशी मिलेगी, अनुभवी लोगों का साथ सफलता दिलायेगा,जमीन, जायजाद संबंधी विवाद हल होगा. मनोरंजन आदि पर व्यय होगा.

——————————————————-

व्यापार भविष्य-

कार्तिक शुक्ल सप्तमीं को पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के प्रभाव से सूत, कपास, गेहू, जौ, चना, सोना, चांदी, में तेजी होगी, गुड़, खांड, धनियां, के भाव में मंदी होगी, जूट पाट, बारदाना, पूर्ववत रहेंगे,भाग्यांक- 5642 है.

——————————————————-

Next Post

बच्चों के बदलते व्यवहार पर चिंता जगाती रिपोर्ट

Tue Oct 28 , 2025
आज के समय में मोबाइल और इंटरनेट बच्चों के विकास पर गहरा प्रभाव डाल रहे हैं, जो केवल ज्ञान के स्रोत भर नहीं रह गए, बल्कि बच्चों को वास्तविक दुनिया से दूर कर रहे हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन की एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार लगभग 60 प्रतिशत माता-पिता बच्चे को […]

You May Like