वेल्डिंग मैकेनिक के घर के बाहर मिला कमर्शियल बम

सतना: जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के तिवनी गांव में सोमवार सुबह एक घर के मुख्य दरवाजे पर कमर्शियल बम मिलने से हड़कंप मच गया। बम बीयर की कांच की बोतल में तैयार किया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और बम डिस्पोजल एंड टेक्निकल सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और बम को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना तिवनी गांव के देवी टोला की बताई गई। जहां पर वेल्डिंग मैकेनिक गोलू कोरी के घर के बाहर सुबह करीब 9 बजे संदिग्ध बोतल रखी मिली। सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद रामपुर बघेलान थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बम डिस्पोजल एंड टेक्निकल सर्विस की टीम को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस का अनुमान है कि अज्ञात व्यक्ति देर रात घर के दरवाजे पर बम रखकर चला गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बम में इस्तेमाल सामग्री सामान्यत: खदानों में विस्फोटक के रूप में उपयोग होती है। रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि बम किसने और किस उद्देश्य से रखा, इसकी जांच हर पहलू से की जा रही है।

जिलेटिन डेटोनेटर का इस्तेमाल

बीडीटीएस टीम लीडर प्रमोद तिवारी ने बताया कि स्कैनिंग में सामने आया कि बम को कांच की बोतल में मैकेनिज्म, जिलेटिन, कोडेक्स और डेटोनेटर की मदद से तैयार किया गया था। उन्होंने बताया कि यदि इसके सेफ्टी फ्यूज में आग लग जाती, तो करीब 600 वर्ग फीट क्षेत्र में बड़ा नुकसान हो सकता था। बीडीटीएस टीम ने बम को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर उसके हिस्सों को जब्त कर लिया। कार्रवाई में कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण तिवारी और भूपेंद्र पटेल भी शामिल रहे।

Next Post

चार प्रगणकों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी

Tue May 12 , 2026
सतना: भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत निगम क्षेत्र में नगर पालिक निगम सतना द्वारा संचालित मकान सूचीकरण कार्य में उदासीनता एवं शासकीय आदेशों की अवहेलना करने वाले प्रगणकों के विरुद्ध निगम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। डॉ.शेर सिंह मीना, प्रमुख नगर जनगणना अधिकारी एवं आयुक्त नगर […]

You May Like