महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

खंडवा, 25 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र खालवा में एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। । पीड़िता की मृत्यु अत्यधिक रक्त स्राव होने के कारण बताई जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेश रघुवंशी ने आज बताया कि पीड़ित महिला शुक्रवार की रात एक विवाह समारोह में शामिल होकर आरोपी हरि के घर रुक गई थी, जहां सुनील नामक दूसरा आरोपी भी था। तीनों ने मिलकर साथ में शराब पी। इसके बाद महिला के साथ दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। महिला आरोपी हरि के घर में ही सुबह बेहोशी की हालत में मिली। उसे सुबह उसके परिजन घर ले गए, जहां उसने दोनों आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करना बताया।

महिला को ज्यादा रक्तस्राव होने से उसकी हालत ज्यादा बिगड़ी और कल उसकी मृत्यु हो गयी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में एक आरोपी ने पीड़िता के पेट पर लात मारने की बात स्वीकार की है। आशंका है कि उसकी वजह से ही रक्तस्राव अधिक हुआ और पीड़िता की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने दोनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध दुष्कर्म और हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

नर्सिंग होम्स की लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, आठ के रजिस्ट्रेशन निरस्त

Sun May 25 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर में निजी नर्सिंग होम संचालक मरीज और उनके अटेंडेंरों की जान से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे थे. वे अपने यहां न तो फायर फाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त कर रहे हैं और न ही इलेक्ट्रिक सर्टिफिकेट ले रहे हैं, जबकि अभी तक आग लगने की अनेक घटनाओं […]

You May Like