नरयावली क्षेत्र में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता यात्रा का स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

सागर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता यात्रा का बुधवार को सागर के नरयावली विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, धर्मप्रेमी और क्षेत्रवासी शामिल हुए। विधायक इंजी. प्रदीप लारिया भी यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर उपस्थित रहे।
यात्रा की शुरुआत सदर स्थित शनि मंदिर से हुई। इसके बाद यात्रा परेड मंदिर, आनंदनगर, रजाखेड़ी, मकरोनिया चौराहा, रचना मेडिकल, होटल पैराडाइज, बहेरिया चौराहा और केरबना सहित विभिन्न स्थानों से होकर गुजरी। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत किया। इसके बाद कर्रापुर में भी उनका भव्य अभिनंदन किया गया।
विधायक प्रदीप लारिया ने यात्रा में शामिल क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोगों की सहभागिता सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव के प्रति उनके जुड़ाव को दर्शाती है। आयोजन में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिलाएं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

धनुष और ममूटी पहली बार एक साथ आएंगे 'ओम: चैप्टर 1' में, श्रद्धा अग्रवाल के नेतृत्व में तैयार हो रही भव्य फिल्म 20 नवंबर को होगी रिलीज

Wed Oct 14 , 2026
मुंबई, 14 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय सिनेमा में एक बड़े सहयोग के तहत तमिल सुपरस्टार धनुष और मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी फिल्म ‘ओम: चैप्टर 1: उधिरम – द ब्लड वुड’ में एक साथ नजर आएंगे। आरटेक स्टूडियोज की संस्थापक एवं निर्माता श्रद्धा अग्रवाल के नेतृत्व में बन रही यह […]

You May Like

Play sound