
सीहोर। राज्यसभा सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को देश हित में फैसले लेना चाहिए.
पूर्व मुख्यमंत्री भोपाल-इंदौर मार्ग पर स्थित टोल टैक्स के पास एक विवाह समारोह में शामिल हुए थे.वैवाहिक कार्यक्रम में पूर्व सीएम के साथ में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम दीप, पवन राठौर आदि शामिल थे. इस मौके पर पूर्व सीएम सिंह ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि इस हमले के बाद कश्मीर के लोगों ने एकजुट होकर आतंकवाद का विरोध किया है. उन्होंने कांग्रेस की भूमिका पर प्रकाश डाला. पूर्व सीएम श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी आतंकवाद से समझौता नहीं किया. पार्टी ने इस लड़ाई में दो प्रधानमंत्री खोए हैं. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरे अधिकार दे दिए हैं. वो देश हित में जो भी निर्णय लेना चाहें, ले सकते हैं.
