तेंदूखेड़ा/दमोह:तेंदूखेड़ा थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी भूपेंद्र सिंह लोधी सत्ताईस मील के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए .जानकारी लेने पर पता चला कि भूपेंद्र थाने के कार्य से गए थे.तभी लौटते समय सामने से आ रहे मोटर साइकिल चालक ने तेज गति से भूपेंद की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी.जिस से भूपेंद्र को सिर सहित शरीर में गंभीर चोट आई. भूपेंद्र को लोगो की मदद से सामुदायिक स्वस्थ केंद्र लेकर आए.
जहां डाक्टरों ने भूपेंद्र का प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर होने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. भूपेंद्र के मेडिकल रेफर होने पर तेंदूखेड़ा एसडीओपी देवीसिंह ठाकुर, थाना प्रभारी नीतीश जैन अपने वाहन से तत्काल जबलपुर मेडिकल गए, जहां मेडिकल पहुंचते ही आरक्षक भूपेंद्र ने दम तोड़ दिया।
