जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सोमवार को जबलपुर जिले के बरगी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलखेड़ा में राज्य स्तरीय लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन में हिस्सा लेंगे । इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में जून माह की 1551 करोड़ 44 लाख रुपये की 25वीं किस्त अंतरण करेंगे । सम्मेलन में मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख 68 हजार हितग्राहियों को 341 करोड़ रुपये, 27 लाख बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग की 39.14 करोड़ रुपये और संबल योजना के 6821 श्रमिक परिवारों को 150 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि का सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे ।
मुख्यमंत्री 22 करोड़ 44 लाख रुपये लागत के आठ विकास कार्यों की सौगात बह देंगे । इनमें घाट पिपरिया में कन्या छात्रावास भवन, शहपुरा आईटीआई, बेलखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पिपरिया कला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण और सुंदरादेही हाई स्कूल, बेलखेड़ा कन्या छात्रावास, नारायणपुर घाना सामुदायिक भवन का भूमिपूजन शामिल है।
