इंदौर: देर रात शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. एक मामला न्यू पलासिया का है, जहां नगर निगम में कार्यरत कर्मचारी ने लंबी बीमारी से परेशान होकर जान दे दी. दूसरा मामला आजाद नगर क्षेत्र का है, जहां एक युवक ने अपने घर में फंदा लगा लिया.तुकोगंज थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 45 वर्षीय नगर निगम कर्मचारी विनय बाकरे निवासी न्यू पलासिया कैंसर से पीड़ित थे.
बीमारी और लगातार इलाज के कारण वे मानसिक तनाव में थे. रात को उनके बेटे ने उन्हें कमरे में फंदे पर लटका देखा. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. इसी रात आजाद नगर के मीना पैलेस कॉलोनी में 32 वर्षीय सोनू पिता अब्दुल रहमत ने भी घर में फांसी लगाई. रिश्तेदारों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है
