सांसद संध्या राय ने रेल मंत्री से भिंड के लिए मांगी वंदे भारत ट्रेन

भिंड: भिंड – दतिया क्षेत्र की सांसद संध्या राय ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर मांग की कि नवीन वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से इटावा भिंड ग्वालियर गुना-शिवपुरी होते हुए इंदौर या भोपाल चलायी जाए जिससे व्यापारिक दृष्टि से सुगमता होगी। भिंड अंतर्गत सोनी रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में सुविधाओं का भारी अभाव है एवं प्लेटफार्म बहुत नीचे होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सोनी रेलवे स्टेशन का उन्यानिकरण कराया जाना आवश्यक है। गोहद रेलवे स्टेशन पर टिकटघर सुविधा केंद्र नगर की विपरीत दिशा में बना हुआ है, पुनः पूर्व वाले स्थान पर टिकट घर स्थापित किया जाए। सांसद ने रेलमंत्री से यह भी कहा कि ट्रेन क्र 22547 ग्वालियर से तीन दिवसीय और तीन दिवसीय आगरा से अहमदाबाद चलाई जाती है, इस ट्रेन को तीन दिन ग्वालियर वाले स्थान की जगह भिंड रेलवे स्टेशन से चलाया जाए, जिससे व्यापारिक दृष्टि से सुगमता होगी।

Next Post

इंदरगढ़ में ट्रांसफार्मर बंद, अंधेरे में डूबे गांव, ग्रामीण बेहाल

Wed Aug 6 , 2025
दतिया: इंदरगढ़ के ग्राम तिगरू में इन दिनों बिजली संकट गंभीर होता जा रहा है। गांव में लगे दोनों ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है। ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं और रोजमर्रा के कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।ग्रामीणों का कहना […]

You May Like