
जबलपुर। हनुमानताल पुलिस ने विस्फोटक पटाखों का जखीरा समेत युवक को पकड़ा है।
पुलिस ने बताया कि शुब्बाशाह मैदान निवासी रियाजुल हक अपने मकान के सामने हनुमानताल में अवैध रूप से विस्फोटक पटाखें बेचने के लिये रखा था। पुलिस ने दबिश देकर पाईप बम के 11 पैकेट प्रत्येक पैकेट में 5 नग, 1 पेकेट में 10 नग पीजीएस बम, 1 पैकेट में डीलक्स बम गोल्डन कलर के जिसमें 5 नग बम, 5 पेकेट सुतली बम, 1 पेेकेट में 6 अनारबम जप्त किया। आरोपी रियाजुल हक 26 वर्ष निवासी शुब्बाशाह मैदान हनुमानताल के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
