सतना:मैहर जिले के स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर रानी बाटड ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।उन्होंने पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल के साथ खुली जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली।
उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में आयोजित समारोह में पहली बार मुख्यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण किया गया।
