
सारनी। सतपुड़ा पावर प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद है. प्लांट के चप्पे चप्पे पर सीसी टीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है. उपरोक्त उदगार पावर प्लांट के सुरक्षा अधिकारी एस के राघव ने पत्रकारो से चर्चा के दौरान व्यक्त किए है. उन्होंने कहा कि पावर प्लांट मे चोरी की घटनाओ मे बेहद कमी आई है. प्लांट की सुरक्षा मे सुरक्षा विभाग एवं रिटायर्ड आर्मी जवानो को लगाया गया है. प्लांट प्रबंधन ने कई स्थानों पर वाच टावर लगाकर आर्मी के जवानो को तैनात किया है. श्री राघव ने कहा कि राख बांध की पाइप लाइन एवं तांबा तथा स्क्रैप चोरी के कई मामले पकड़कर पुलिस को दिए है.इतना ही नहीं बाहरी एवं अनजान लोगो के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है. पावर प्लांट के गेट पर सीसी टीवी कैमरे से नजर रखी जाती है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा विभाग पावर प्लांट कि सुरक्षा के लिए तैनात है. शहर मे अतिक्रमण रोकने के लिए सिविल विभाग कारवाही करता है. कुछ लोग जानबूझ कर सुरक्षा विभाग को बदनाम करने मे लगे है. कर्मचारी संगठनों का कहना है कि सुरक्षा अधिकारी एस के राघव ने पावर प्लांट मे चोरी की घटनाओ पर पूरी तरह अंकुश लगाया है. पावर प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है. परन्तु कुछ लोग सुरक्षा विभाग को साजिश के तहत बदनाम करके सुरक्षा अधिकारी की छवि को खराब करने मे लगे हुए है.
