मुंबई 19 मार्च (वार्ता) तेल आयातकों एवं बैंकरों की डॉलर बिकवाली की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 18 पैसे मजबूत होकर 86.38 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 86.56 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे की गिरावट लेकर 86.66 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान यही इसका दिवस का निचला स्तर भी रहा। वहीं, बिकवाली होने से यह 86.36 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 86.56 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 18 पैसे मजबूत होकर 86.38 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
