माल्टा बना यूरोप का सबसे बड़ा जहाज रजिस्ट्री स्थल

वैलेटा, 10 मई (वार्ता) माल्टा की जहाज रजिस्ट्री में वर्ष की पहली तिमाही के अंत तक 10,000 से अधिक जहाज पंजीकृत हो चुके हैं, जिससे यह यूरोप में सबसे बड़ी और दुनिया में छठी सबसे बड़ी जहाज रजिस्ट्री बन गई है।
माल्टा के परिवहन मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि जब सुपरयॉट की बात आती है, तो माल्टा विश्व स्तर पर शीर्ष स्थान पर है। मंत्रालय के अनुसार माल्टा जल्द ही डिजिटल प्रणाली की शुरुआत के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया को बेहतर बनाने और सुव्यवस्थित करने के लिए एक और कदम आगे बढ़ाएगा।
परिवहन माल्टा माल्टीज़ ध्वज के तहत पंजीकृत जहाजों और नौकाओं के मालिकों को एक जून से इलेक्ट्रॉनिक प्रमाणपत्र (ई-प्रमाणपत्र) देना शुरू कर देगा। परिवहन, बुनियादी ढाँचा और लोक निर्माण मंत्री क्रिस बोनेट ने कहा कि यह पहल माल्टा को समुद्री उद्योग में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगी, जो तेजी से अधिक दक्षता, पारदर्शिता और पहुंच की मांग कर रहा है। ट्रांसपोर्ट माल्टा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्ट फर्रुगिया ने कहा कि यह परियोजना 2021 में नाविकों के लिए ई-प्रमाणपत्र की शुरूआत का विस्तार है। आज तक 93,000 से अधिक डिजिटल दस्तावेज जारी किए जा चुके हैं।

Next Post

हूती ने इजरायली हवाई अड्डे पर मिसाइल दागी

Sat May 10 , 2025
सना/यरूशलम, 10 मई (वार्ता) यमन के हूती समूह ने दावा ने कहा है उसने इजरायल के तेल अवीव शहर के पास स्थित बेन गुरियन हवाई अड्डे पर मिसाइल दागी है। इस बीच इज़रायली सेना ने बताया कि उसने यमन से दागी गई एक मिसाइल को निष्क्रिय कर दिया है। मिसाइल […]

You May Like