हूती ने इजरायली हवाई अड्डे पर मिसाइल दागी

सना/यरूशलम, 10 मई (वार्ता) यमन के हूती समूह ने दावा ने कहा है उसने इजरायल के तेल अवीव शहर के पास स्थित बेन गुरियन हवाई अड्डे पर मिसाइल दागी है।
इस बीच इज़रायली सेना ने बताया कि उसने यमन से दागी गई एक मिसाइल को निष्क्रिय कर दिया है।
मिसाइल के कारण तेल अवीव महानगरीय क्षेत्र सहित पूरे मध्य इज़रायल में हवाई हमले के सायरन बजने लगे, जिससे निवासियों को आश्रय की तलाश करनी पड़ी।
इज़रायल की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा ने कहा कि 55 वर्षीय एक महिला राजमार्ग इंटरचेंज के पास आश्रय की ओर जाते समय गिरने से मामूली रूप से घायल हो गई। इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा,“ मानक प्रोटोकॉल के अनुसार अलर्ट सिस्टम सक्रिय किया गया था, और मिसाइल को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया।”
इजरायली मीडिया के अनुसार, 18 मार्च को गाजा में हमास पर फिर से हमले शुरू करने के बाद से हूती समूह ने इज़रायल पर लगभग 28 बैलिस्टिक मिसाइलें और कई ड्रोन दागे हैं। यह हमले इजरायली वायुसेना द्वारा हूती नियंत्रण वाले सना एयरपोर्ट और रेड सी स्थित होदेदाह बंदरगाह पर जानलेवा हमलों के कुछ दिन बाद हुए।
अमेरिका और हूती समूह ने मंगलवार को ओमान की मध्यस्थता में हमले रोकने पर सहमति जताई, लेकिन हूती समूह ने कहा कि जब तक गाजा पर हमला और फिलिस्तीनियों पर नाकाबंदी खत्म नहीं होती, वह इजरायल पर हमले जारी रखेगा।
इजरायली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने सख्त जवाब देने की चेतावनी दी है।
उन्होंने कहा, “हूतियों ने इजरायल पर ईरानी मिसाइलों का हमला जारी रखा है। जैसा कि हमने वादा किया था, हम यमन में और जहां भी आवश्यक होगा, वहां जोरदार तरीके से जवाब देंगे।”

Next Post

सेना के जवान से रेलवे TTE ने ली रिश्वत, छुट्टी कैंसल हुई तो बॉर्डर पर जा रहा था

Sat May 10 , 2025
ग्वालियर:पूरा देश सेना के साथ खड़ा है. इस बीच सीमा पर जा रहे एक सैनिक से ट्रेन में टीटीई ने सिर्फ इसलिए डेढ़ सौ रुपये की रिश्वत वसूल ली जिसके पास जनरल का टिकिट था और वह रिजर्वेशन कोच में चढ़ गया था. सैनिक ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी […]

You May Like