सेना के जवान से रेलवे TTE ने ली रिश्वत, छुट्टी कैंसल हुई तो बॉर्डर पर जा रहा था

ग्वालियर:पूरा देश सेना के साथ खड़ा है. इस बीच सीमा पर जा रहे एक सैनिक से ट्रेन में टीटीई ने सिर्फ इसलिए डेढ़ सौ रुपये की रिश्वत वसूल ली जिसके पास जनरल का टिकिट था और वह रिजर्वेशन कोच में चढ़ गया था. सैनिक ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी रेल विभाग को दी.ग्वालियर के रहने वाले सूबेदार विनोद कुमार दुबे को छुट्टी कैंसिल कर तत्काल ड्यूटी पर लौटने और जम्मू में ड्यूटी ज्वॉइन करने के लिए कॉल आई.

वह 8 मई को अग्निवीर जहीर खान और एक अन्य साथी के साथ गाड़ी संख्या 12919 मालवा एक्सप्रेस से रवाना हुए. तीनों ने जनरल टिकट ली. जनरल में भीड़ के करण एंट्री नहीं मिली तो रिजर्वेशन कोच में चढ़ गए. 9 मई की सुबह ट्रेन सोनीपत और पानीपत के बीच थी. सुबह करीब 9 बजे एक टीटीई टिकट चेक करने आया.
विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने जनरल टिकट और आईकार्ड दिखाया. यह भी बताया कि उन्हें अर्जेंट कॉल पर बुलाया गया है. लेकिन टीटीई ने साफ कहा कि जुर्माना लगेगा.
विनोद ने फिर कहा कि उनके पास टिकट है और वह इमरजेंसी जम्मू जा रहे हैं. टीटीई नहीं माना और अग्निवीर जहीर खान से 150 रुपए ले लिए. इसकी न तो कोई टिकट दी न ही रसीद . इसके बाद भी टीटीई ने जवान से कहा कि जनरल बोगी में पीछे जाकर बैठो. जवानों ने रेल मंत्रालय को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है. जवानों ने घटना का वीडियो भी बनाया है.

Next Post

मामा की कुएं में छलांग, बचाने कूदा भांजा; मामा की मौत, भांजा घायल

Sat May 10 , 2025
भिंड: देहात थाना अंतर्गत कुसमार गांव में मामा कुएं में कूद गया। उसे बचाने के लिए भांजा भी कूदा। हालांकि वह उसे बचा नहीं पाया। लोगों ने भांजे को कुएं से बाहर निकाला। मामा की मौत हो गई । बताया गया कि शराब पार्टी के दौरान मामा किसी बात से […]

You May Like