जकार्ता, 15 जनवरी (वार्ता) इंडोनेशिया की सरकार आवास डेवलपर्स को पूरे द्वीपसमूह में चावल के खेतों पर आवास बनाने से प्रतिबंधित करने की योजना बना रही है।
सार्वजनिक आवास एवं निपटान मंत्रालय के मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते। मंत्रालय के उप मंत्री फहरी हमजा ने मंगलवार को यहां एक सेमिनार में कहा, “राष्ट्रपति ने हमें आवास बनाने के लिए चावल के खेतों का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया है।” उन्होंने आवास निर्माणकर्ताओं (डेवलपर्स) से खाद्य आत्मनिर्भरता के लिए राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के दृष्टिकोण में हस्तक्षेप न करने का भी आह्वान किया।
इंडोनेशिया प्रति वर्ष 30 लाख घर बनाने का लक्ष्य बना रहा है, जो 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के रूप में प्रबोवो की ओर से घोषित प्राथमिक पहलों में से एक है। सेमिनार में उप मंत्री हमजा ने पुष्टि की कि सरकार तीस लाख आवास कार्यक्रम के लिए चावल के खेतों का उपयोग नहीं करेगी।
