छठ पर्व हमारी संस्कृति की एकता और श्रद्धा का प्रतीक: खण्डेलवाल

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने भोपाल के खटलापुरा घाट पर छठ पूजा कर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छठ पर्व हमारी संस्कृति की एकता, श्रद्धा और विश्व बंधुत्व का संदेश देने वाला पर्व है। यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति, सूर्य और जल के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक भी है।
खण्डेलवाल ने कहा कि छठ पूजा हमारी आस्था, अनुशासन और संस्कारों की पहचान है। व्रत करने वाली माताओं और बहनों की तपस्या, संयम और भक्ति पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि आज छठ पर्व बिहार या पूर्वांचल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे भारत और दुनिया के विभिन्न कोनों में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि छठ पर्व हमें अपनी परंपराओं को संजोने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश देता है, साथ ही यह समाज में प्रेम, भाईचारे और समानता की भावना को सशक्त करता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सभी पर्वों को एकता और उत्सव के रूप में मनाती है।
इस अवसर पर भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित बड़ी संख्या में पूर्वांचल एवं भोजपुरी समाज के लोग उपस्थित रहे।

Next Post

बिजली विभाग की टीम पर ग्रामीणों का हमला, जब्त की गई मोटरें छीन ले गए आरोपी

Tue Oct 28 , 2025
टीकमगढ़: मोहनगढ़ क्षेत्र के मझगुंवा के बिहार ग्राम में बिजली बिल बकायादारों से वसूली और जब्ती की कार्यवाही के दौरान हंगामा हो गया। विद्युत मंडल की टीम जब ग्रामीणों के अवैध पंप मोटर जब्त कर रही थी, तभी कुछ ग्रामीणों ने टीम पर हमला बोल दिया। उन्होंने विभागीय वाहन को […]

You May Like