लॉर्ड्स, 05 जून (वार्ता) काइल जेमीसन (पांच विकेट) और नेथन स्मिथ (तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड को जहां पहली पारी में 140 रन के स्कोर पर समेट दिया। वहीं खेल समाप्त होने पर 61 रन के स्कोर पर अपने छह विकेट गंवाकर संकट से जूझ रही न्यूजीलैंड को ग्लेन फिलिप्स (नाबाद 31) और नेथन स्मिथ (नाबाद छह) रन का सहारा है।
न्यूजीलैंड ने गुरुवार को टॉस जीतकर इंग्लैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कहर का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक (56) रन को छोड़कर उसका कोई भी बल्लेबाज पिच पर अधिक देर तक नहीं टिक सका। बेन डकेट (19), कप्तान बेन स्टोक्स (12), शोएब बशीर (14) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। उसके छह बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। जॉश टंग (10) रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की पूरी टीम 39.4 ओवरों में 140 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए काइल जेमीसन ने पांच विकेट लिये। नेथन स्मिथ को तीन विकेट मिले। विलियम ओरूर्क ने दो बल्लेबाजों को आउट किया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के ऑली रॉबिंसन के कहर का सामना करना पड़ा। ऑली रॉबिंसन ने महज सात ओवर में 12 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड के तीन शीर्ष बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। 10वें ओवर में रॉबिंसन ने डैरिल मिचेल (12) को आउटकर अपना चौथा शिकार किया। 13वें ओवर में जॉश टंग ने टॉम ब्लंडल को चार रन को बोल्ड आउट किया। स्टंप्स के समय न्यूजीलैंड ने 19.2 ओवरों में छह विकेट पर 61 रन बना लिये है। ग्लेन फिलिप्स (नाबाद 31) और नेथन स्मिथ (नाबाद छह) क्रीज पर डटे हुये थे।
इंग्लैंड के लिए ऑली रॉबिंसन ने चार विकेट लिये तथा गस ऐटकिंसन और जॉश टंग ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। दोनों टीम के गेंदबाजों ने टेस्ट मैच के पहले दिन 16 विकटे झटके।
