जाग्रेब (क्रोएशिया) (वार्ता) भारतीय महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने गुरुवार को सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 53 किलोग्राम भार वर्ग में स्वीडन की प्रतिद्वंद्वी को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
आज यहां अंतिम ने 53 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए स्वीडिश प्रतिद्वंद्वी को 9-1 के प्रभावशाली स्कोर से हराकर कांस्य पदक जीता।
