रामलीला मैदान की रैली में दिखेगा जनता का गुस्सा : राहुल

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (वार्ता) इंडिया गठबंधन की एक नवंबर को यहां होने वाली महारैली से पहले गठबंधन के नेताओं ने शुक्रवार को कहा कि वे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट हैं तथा जनता के मताधिकार की रक्षा की लड़ाई मिलकर लड़ेंगे।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कथित सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम शुरू होने से पहले यहां इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ आज मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि रामलीला मैदान में होने वाली रैली में लोगों की भागीदारी और उन्हें दिल्ली आने से रोकने के प्रयासों से देश की स्थिति का पता चलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों लोगों को मताधिकार से वंचित किया जा रहा है और उनके वोट छीने जा रहे हैं।

श्री गांधी ने आरोप लगाया कि ऐसा उद्योगति गौतम अडानी, मुकेश अंबानी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और संघ प्रमुख मोहन भागवत को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अलग- अलग विरोध प्रदर्शन नहीं बल्कि एक साझा आंदोलन है, जिसमें पूरा विपक्ष एक साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि संविधान, भारत की अवधारणा और प्रत्येक भारतीय के मताधिकार की रक्षा के लिए सभी को साथ आना चाहिए।

श्री गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, तेलंगाना और पंजाब से रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली आने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों को रोकने का प्रयास कर रही है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन ने कहा कि सभी लोग इस लड़ाई में एक साथ हैं और वे मिलकर जीतेंगे।
समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यह लड़ाई महत्वपूर्ण है और इसमें समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव सहित पार्टी के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे।

.....

Next Post

अपार आईडी निर्माण न होने से जेडी रीवा नाराज

Fri Oct 30 , 2026
सिंगरौली । आज गुरूवार को डीईओ कार्यालय में संयुक्त संचालक कार्यालय रीवा की अध्यक्षता में उपस्थित संजय रावत सहायक संचालक द्वारा अपार आईडी निर्माण कार्य के एक-एक बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई और समय-सीमा में शत-प्रतिशत अपार आईडी बनाने के निर्देश दिये गयें।अपार आईडी निर्माण नही होने […]

You May Like