सिंगरौली । आज गुरूवार को डीईओ कार्यालय में संयुक्त संचालक कार्यालय रीवा की अध्यक्षता में उपस्थित संजय रावत सहायक संचालक द्वारा अपार आईडी निर्माण कार्य के एक-एक बिन्दुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई और समय-सीमा में शत-प्रतिशत अपार आईडी बनाने के निर्देश दिये गयें।अपार आईडी निर्माण नही होने के क्या कारण है। जन्म तिथि, नाम में अंतर होने पर कैसे पूर्ण करेगें?
न्यून प्रगति वाले प्राचार्य मझौली पाठ से चर्चा के दौरान अप्रसन्नता व्यक्त की गई। आयुक्त द्वारा सख्त निर्देश दिये है कि 2 से 3 दिवस में अपार आईडी पूर्ण करें, जिसके माध्यम से कार्य पूर्ण नहीं किया जाता उसका उत्तरदायित्व निर्धारण करते हुये कार्यवाही की जायेगी। अपार आईडी एवं सीएम हेल्पलाइन मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसमें शिकायत पहुंचने पर तत्काल कार्यवाही की जा रही है।
