प्रधानाध्यापक पर तिरंगे के अपमान का आरोप, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

खरगापुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां पूरे देशभर में तिरंगे को सलामी दी गई, वहीं टीकमगढ़ जिले के विकासखंड बल्देवगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मनपसार के मजरा अड़कू स्थित प्राथमिक शाला में ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक जगदीश यादव ने 15 अगस्त को समय से पहले ही राष्ट्रीय ध्वज उतार दिया और घर चले गए।

ग्रामीण रामप्रसाद यादव, महेश लोधी सहित अन्य लोगों ने बताया कि जब वे दोपहर में शाला पहुंचे तो वहां तिरंगा दिखाई नहीं दिया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर ध्वज के अपमान का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।प्रभारी शिक्षा अधिकारी हनुमत सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, जब संवाददाताओं ने प्रधानाध्यापक से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने फोन पर अभद्र व्यवहार किया।

Next Post

इंदौर में ब्राउन शुगर के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Sun Aug 17 , 2025
इंदौर: क्राइम ब्रांच ने नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत परदेशीपुरा इलाके के हिस्ट्रीशीटर बदमाश सुमित उर्फ सरदार धनुक (25) को पकड़कर उसके कब्जे से 13.89 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है।पुलिस के मुताबिक आरोपी को राजकुमार […]

You May Like