नगर निगम के फील्ड अधिकारियों के लिए मासिक रैंकिंग सिस्टम लागू‘‘

रीवा: निगम आयुक्त अक्षत जैन ने नगर पालिक निगम रीवा में पदस्थ उपयंत्री (सब इंजीनियर) संवर्ग के लिए मासिक रैंकिंग सिस्टम लागू किया है. नगर निगम के विकास कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं जवाबदेही अब फील्ड अधिकारियों की रैंकिंग प्रणाली से तय की जाएगी.इस नई व्यवस्था के अंतर्गत प्रत्येक माह कार्य संबंधी विभिन्न निर्धारित मापदण्डों के आधार पर फील्ड अधिकारियों की रैंकिंग जारी की जाएगी, जिससे उनके कार्यों का निष्पक्ष एवं वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन सुनिश्चित हो सके.

रैंकिंग प्रणाली के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की समयबद्ध प्रगति, हाल ही में पूर्ण किए गए कार्यों की गुणवत्ता, पेयजल एवं सीवरेज योजनाओं का प्रभावी पर्यवेक्षण, स्थल निरीक्षण एवं गुणवत्ता नियंत्रण, अभिलेखों का समुचित संधारण, भवन अनुज्ञा प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण तथा प्राप्त शिकायतों के निराकरण की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण मापदण्डों को आधार बनाया गया है. भूमि विवाद, अतिक्रमण अथवा अन्य अपरिहार्य बाह्य कारणों से प्रभावित कार्यों को मूल्यांकन प्रक्रिया से पृथक रखा जाएगा, जिससे अधिकारियों का मूल्यांकन पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं वस्तुनिष्ठ आधार पर किया जा सके.
रैंकिंग के आधार परकी जाएगी समीक्षा
निगम आयुक्त अक्षत जैन ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक माह जारी होने वाली रैंकिंग के आधार पर अधिकारियों के कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, वहीं अपेक्षित सुधार वाले अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी. निगम आयुक्त ने कहा है कि इससे विकास कार्यों के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, गति, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना संभव होगा.

Next Post

श्रीलंका दौरे से पहले BCCI का बड़ा फैसला, टीम से बाहर इन दो स्पिनरों को मिली अहम जिम्मेदारी

Tue Aug 4 , 2026
नयी दिल्ली, श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट ने तनुष कोटियन और हर्ष दुबे को नेट बॉलर के रूप में टीम के साथ जोड़ने का अहम फैसला लिया है। भारतीय क्रिकेट टीम आज 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका पहुंच गई है। इस दौरे के लिए […]

You May Like