जबलपुर: क्राइम ब्रांच एवं अधारताल पुलिस ने महाराजपुर मैदान में घेराबंदी कर एक शातिर बदमाश को फायर आम्र्स के साथ गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से एक पिस्टल, एक कारतूस जब्त किया गया।
टीआई राजकुमार खटीक ने बताया कि महाराजपुर मैदान में घेराबंदी कर दीपक राय 27 वर्ष निवासी परसराम स्कूल के पास महाराजपुर अधारताल को पकड़ा गया है जिसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
